{"_id":"5853fbcc4f1c1b7c7c64ad87","slug":"water-problem-in-moginand-people-facing-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगीनंद में पेयजल किल्लत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगीनंद में पेयजल किल्लत से लोग परेशान
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Fri, 16 Dec 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
जल संस्थान में नारेबाजी करती मंडलसेरा की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।मोगीनंद में पेयजल व सिंचाई की समस्या को लेकर शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल डीसी सिरमौर व एसई आईपीएच से मिला। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में डीसी से मिले प्रतिनिधिमंडल में शामिल कालाअंब पंचायत के प्रधान राजेश कुमार, राजकुमार, प्रवीण कुमार, कमलेश, किशोरी लाल, सूरतराम, जगतराम, निखिल, सुंदर सिंह व महिंद्र आदि ने बताया कि मोगीनंद गांव में पिछले कई साल से पेयजल किल्लत चल रही है। उठाऊ पेयजल योजना की मोटर में अकसर खराबी आ जाती है। इससे गांव में पीने के पानी का गंभीर संकट पैदा हो जाता है। अभी बांकाबाड़ा योजना से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। वहीं किसानों को फसलों की सिंचाई संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि बांकाबाड़ा स्कीम में कैटवाल लगाने की जरूरत है। नदी में पानी कम होने के कारण लगातार जलस्तर गिर रहा है। ऐसे में पेयजल स्कीमों को चलाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि कैटवाल लगाने के बाद पानी का स्तर ऊपर आ जाएगा, जिससे पेयजल समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि कालाअंब से मोगीनंद के लिए बन रही योजना की पाइप लाइन को जल्द से जल्द जोड़ा जाए। सिंचाई योजना नागल में नई मोटरों की व्यवस्था की जाए ताकि सिंचाई का पानी भी किसानों को फसलों के लिए लगातार मिलता रहे। ग्रामीणों ने इसी पेयजल व सिंचाई संबंधी समस्या को आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता के समक्ष भी रखा।
विज्ञापन
उधर, प्रशासन व विभाग ने लोगों को पेयजल व सिंचाई समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।