फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in masatbhoj silai

शिलाई के मस्तभोज में पानी के लिए हाहाकार

Tue, 17 May 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Tue, 17 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
water problem in masatbhoj silai
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मस्तभोज में पिछले दो महीनों से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। मस्तभोज क्षेत्र के तहत पड़ने वाले कांडो च्योग और जामना पंचायत के ग्रामीणों को पानी के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जामना गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए तीन किलोमीटर से अधिक दूर जाना पड़ता है।

डिंबुआ की बावड़ी से भी पानी भरने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है क्योंकि बावड़ी में पानी का जलस्तर घट गया है। बर्तनों में पानी भरने के लिए गिलास व जग का प्रयोग किया जाता है। गांव के लोग 40 व 60 लीटर की केनियां व दूसरों बर्तनों में पानी लाने को विवश हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी तीन किलोमीटर से अधिक दूर जाना पड़ रहा है। इस मामले में गांव वालों ने कई बार आवाज उठाई है, मगर ग्रामीणों का आरोप है कि आईपीएच विभाग ने उनकी इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकाला। इस कारण पानी के लिए गांवों में त्राहिमाम मच गया है। जामना गांव के लोगों को पहले पानी छितली पेयजल स्कीम से सप्लाई किया जाता था जिसके अंतर्गत कांडो, जुइनल, पभार और जामना गांव को पानी मिलता था मगर विभाग की सरकारी फाइलों में केवल कांडो, जुइनल व पभार के लिए ही पानी देने के आदेश हैं। पेयजल योजना में पानी होने के बावजूद भी जामना गांव को पानी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्तभोज क्षेत्र की पंचायतों में पानी की किल्लत के चलते 2007 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जोंग पुल के उद्घाटन के समय ठाना, कांडो, च्योग, पभार, रांगुआ, जामना व जुइनल गांव के लिए पीने के पानी की स्कीम का शिलान्यास किया गया था जिस पर आज तक आईपीएच विभाग काम पूरा नहीं करवा सका। इस स्कीम के पानी का भंडारण दियोग धार में किया जाना था, जहां से मस्तभोज के सभी गांवों को पानी की सप्लाई किए जाने की योजना थी मगर प्रशासनिक व विभागीय लचर व्यवस्था के चलते यह पेयजल योजना 9 साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी। वर्ष 2007 में इस पेयजल स्कीम के लिए सरकार ने 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की थी। अब तो लोगों ने इस स्कीम के बनने की उम्मीद ही छोड़ दी है।
क्षेत्र के बृजभूषण ठाकुर, कपिल, कमला चौहान, तपेंद्र, कमल चौहान आदि ने बताया कि विभाग को चाहिए कि वो तुरंत इस पेयजल योजना के कार्य को पूरा करे ताकि लोगों को बूंद-बूंद के लिए नहीं तरसना पड़े।

.......बाक्स.....
शीघ्र ही पानी की समस्या दूर होगी
उधर आईपीएच विभाग सिरमौर के अधीक्षण अभियंता बीएस भाटिया का कहना है कि मस्तभोज क्षेत्र को पानी उपलब्ध करवाने के लिए शिवा समयाला पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। इस योजना का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। योजना के पूर्ण होते ही क्षेत्र में पानी की कमी दूर हो जाएगी
----------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed