फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in 60 panchyats of pachad

पच्छाद की 60 पंचायतों में गहराया जल संकट

Tue, 10 May 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)। Updated Tue, 10 May 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
water problem in 60 panchyats of pachad
पानी के टैंकर से पानी भरते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के तहत पच्छाद क्षेत्र की पेयजल योजनाएं लड़खड़ा गई हैं। भयंकर सूखे की वजह से जल स्रोत सूखने की वजह से इलाके की पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति घट गई है जिससे पानी के लिए गांवों में त्राहि-त्राहि मच गई है। लगभग 60 पंचायतों में इन दिनों घोर जल संकट गहराया हुआ है। इस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विभाग की ओर से अभी तक पानी की समस्या के समाधान के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है।

लगातार सूखा पड़ने से पच्छाद क्षेत्र की 50 फीसदी पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गई हैं जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मवेशियों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के साठ पंचायतों के लोग पेयजल योजना पर ही आश्रित हैं। ग्रामीण इन्हीं योजनाओं के सहारे अपने परिवार व अपने मवेशियों की प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन

 गागल शिकोर, मछलां, बोडू साहिब, लोहरडी पथ्रोटि, टिककर, सेर, बढ़ाल डिलमन, बनी बखोली, जाम, नी की सेर, काटली टिक्करी कोठार, नारग, घीं चराशी, चडेच आदि उठाऊ पेयजल योजनाएं प्रचंड गर्मी में हांफ गई है। इसके अलावा ग्रेविटी की योजनाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश कुमार, रूप राम, नरपत सिंह, राज कुमार, अनूप शर्मा, खेम सिंह, भूपेंद्र सिंह व तेजवीर शर्मा ने बताया की क्षेत्र की योजनाएं सूखा पड़ने से प्रभावित हो गई हैं जिस कारण पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने के कारण लोगों व मवेशियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग उन क्षेत्रों के लिए पानी के टैंकर चलाएं जहां पानी की भयंकर समस्या उत्पन्न हो रही है। उनके अनुसार इलाके के कई हैंडपंप भी खराब चल रहे हैं। ऐसे में विभाग को इन हैंडपंपों को भी दुरुस्त करना चाहिए।

उधर, विभाग के सहायक अभियंता अविनीश शर्मा ने कहा कि सूखे के कारण अधिकतर पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। उसके बावजूद भी क्षेत्र के गांवों तक पानी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पानी की अधिक समस्या है वहां पानी टैंकर लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed