{"_id":"61f2df20209f890df939595e","slug":"water-meters-stolen-from-four-houses-of-devinagar-nahan-news-sml397832543","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीनगर के चार घरों से पानी के मीटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीनगर के चार घरों से पानी के मीटर चोरी
विज्ञापन
पांवटा साहिब की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पाइप लाइन से चोरी बिजली का मीटर।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी देवीनगर में फिर से चोरी की वारदात हुई है। शातिरों ने अब चार घरों के पानी के मीटर पर हाथ साफ किया है।
इस कॉलोनी में गत शनिवार को ही अज्ञात बदमाशों ने आईआईएम सिरमौर के एक प्रोफेसर के घर पर ताला तोड़कर लाखों रुपये की ज्वेलरी पर हाथ साफ किया था। बढ़ती चोरी की वारदातों से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। पांवटा साहिब की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चार घर से पानी के मीटर अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिए हैं।
कॉलोनी की सोनिया, अजय, रुचि और विनीता के आवास में पानी की टंकी में पानी ही नहीं आ रहा था। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो पाया कि पेयजल लाइन में पानी के मीटर ही नहीं हैं। लोगों का कहना है पिछले काफी दिनों से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अज्ञात शातिर चोर सक्रिय हो गए हैं, जो चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग चिंतित है। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने कहा कि इस तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली हैं। फिर भी पुरुवाला थाना पुलिस को इस कॉलोनी में चौकस नजर रखने के निर्देश दिए हैं।