फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water enter into houses in ward no. two nahan

Sirmour News: नाहन के वार्ड नंबर दो में लोगों के घरों में घुसा मलबा और पानी

Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
water enter into houses in ward no. two nahan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। नाहन के वार्ड नंबर दो यशवंत विहार इलाके में लोगों के घरों में बारिश का पानी और मलबा घुस गया। इसके कारण लोगों का कीमती सामान खराब हो गया और उनको भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। परेशान लोग बुधवार को पार्षद पद के उम्मीदवार मनीष जैन की अगुवाई में उपायुक्त से मिले और उनको समस्या से अवगत करवाकर उसके समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल मनीष जैन ने मीडिया को बताया कि पिछले कल भारी बारिश हुई। इसके कारण यशवंत विहार इलाके में एनएच पर लगा डंगा ढह गया। ऐसा इसलिए हुआ कि नाहन कॉलेज का सारा पानी वहां पर आ रहा है और जलनिकासी के लिए वहां पर नालियां नहीं बनी हुई है। इससे डंगे पर दबाव पड़ा और वह ढह गया। इसके कारण मलबा और पानी स्थानीय लोगों अमरनाथ और चंचल के घरों में घुस गया। इसके कारण उनका फर्नीचर समेत दूसरा कीमती सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान को लेकर उपायुक्त से जल निकासी नालियां बनाने की मांग की गई है। उपायुक्त ने भी समस्या के शीघ्र समाधान की बात कही है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed