फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water cricis in nahan

शहर में तीन दिन से नहीं मिला पानी

Thu, 10 Feb 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
water cricis in nahan
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में पेयजल संकट गहरा गया है। गिरि पेयजल योजना से पानी की माकूल आपूर्ति न होने से पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। शहर के कई इलाकों में दो-तीन दिन से पानी नहीं आया है। लोग टैंकर मंगवाकर इस संकट से निपट रहे हैं। शहर में हफ्ते भर से पानी का संकट चल रहा है।
विज्ञापन

गिरि उठाऊ पेयजल योजना चालू होने के बाद शहर में रोजाना पानी का दावा किया गया था। शहर के कई इलाकों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। आलम यह है कि जिन घरों में सुबह 4 बजे पानी की आपूर्ति होती है, उनको सुबह जल्दी उठने पर भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि ददाहू में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग होने से गिरि उठाऊ पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस योजना से जुड़े टैंक खाली पड़ गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नाहन शहर में तीन योजनाओं से पानी की आपूर्ति होती है। खैरी योजना से तीन दिन से शहर को पानी नहीं मिला। नेहर स्वार योजना में भी पानी घट गया है। गिरि उठाऊ पेयजल योजना से शहर को रोजाना 44 लाख लीटर पानी की आपूर्ति हो रही थी। ददाहू में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग होने से यह पेयजल योजना ठप पड़ी हुई है। एक हफ्ते से इस पेयजल योजना से नाममात्र पानी की आपूर्ति हुई है। शहर के अमरपुर इलाके के कई घरों में तीन दिन, प्रताप भवन, रानीताल, कच्चा टैंक, ढाबों आदि क्षेत्रों में दो दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। रानीताल में भी पानी की आपूर्ति एक दिन छोड़कर की जा रही है। शहर के अन्य कई इलाके भी पानी की कमी से जूझ रहे हैं। अमरपुर के कमल रमौल, रानीतल की रीता, प्रताप भवन की विजय कुमारी, कुसुम देवी, प्रेमपाल आदि ने बताया कि दो-तीन से पानी नहीं मिला है। कई जगह तीन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। हफ्ते भर से पानी का संकट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----बाक्स
ददाहू में बिजली की ट्रिपिंग से खड़ा हुआ संकट : भारद्वाज
जलशक्ति विभाग के एसडीओ मनीत भारद्वाज ने कहा कि ददाहू में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग हो रही है, जिससे गिरि उठाऊ पेयजल योजना बुरी तरह से प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड को सब स्टेशन बनाने के लिए करोड़ों रुपये दिए गए थे जो अभी तक नहीं बना है।

----बाक्स
शिमला से आई टीम कर रही जांच : राणा
बिजली बोर्ड के एक्सईएन राहुल राणा ने बताया कि शिमला से तकनीकी टीम आकर ददाहू में बिजली लाइन की टेस्टिंग कर रही है। सब स्टेशन का कार्य 5 प्रतिशत ही शेष है। मार्च तक उसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed