Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ward 13 parikrma nahan

Sirmour News: उम्र गुजर गई<bha>;</bha> गंदगी, बदबू और बदहाल गली से नहीं मिली निजात

Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ward 13 parikrma nahan
वार्ड नंबर 13 में गोबिंदगढ़ क्षेत्र में एनएच पर बह रहा पानी। संवाद
वार्ड नंबर-13 वाल्मीकि बस्ती
विज्ञापन

सचित्र--

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर 13 वाल्मीकि बस्ती के अंतर्गत आने वाले गोबिंदगढ़ और वाल्मीकि नगर इलाके में नियमित सफाई नहीं हो रही है। गलियों में बीच-बीच चक्के और सड़कें टूटी हुईं हैं। इसके कारण लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गोबिंदगढ़ क्षेत्र के लोग झेल रहे हैं। खस्ताहाल और अंधेरी गलियों में लोग जीवन जीने को विवश हैं। लोगों का कहना है कि जब वह बच्चे थे और स्कूल जाते थे, तब भी हालात यही थी और आज अपने खुद के बच्चे ब्याह दिए हैं, हालात तब भी ऐसे ही हैं, बल्कि अधिक बदतर हो गए हैं। लोग चुनावों में आते हैं, वादे करते हैं और वोट लेकर चलते जाते हैं। बाद में लोगों को सुविधा देने का कोई प्रयास नहीं करते। उनको अपने घरों में मेहमान तक लाते हुए शर्म महसूस होती है।

---बाक्स

1. टांक निवास के साथ वाली गली में गंदगी और बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यहां झाडू लोग खुद लगाते हैं। कोई सफाई नहीं करता। चक्के टूटे हुए हैं, लोग ठोकरे खाकर गिर रहे हैं। प्रशासन को एक बार यहां कर्मचारी भेज कर हालात का जायजा लेना चाहिए कि लोग कितनी मुश्किल में जी रहे हैं।
विज्ञापन

-अजीत सिंह, निवासी श्री गोबिंदगढ़

----

2. गली में गंदगी, अतिक्रमण का माहौल है। स्ट्रीट लाइटें तक नहीं है। अंधेरी गली में लोग ठोकरे खाकर गिर रहे हैं। पूरी गली के चक्के टूटे हुए हैं। पानी बह रहा है। आना-जाना दूभर है। मेरे घर के साथ वाली नाली का सारा पानी मेरे घर को खराब कर रहा है। मैंने कई बार शिकायत दी, लेकिन आज तक कमेटी ने नाली तक ठीक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सेठी सिंह, श्री गोविंदगढ़

----

3. वार्ड 13 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर की गलियों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। यहां गंदगी पड़ी रहती है। गलियों की सड़कें बीच-बीच में टूटी हुईं हैं। इससे पैदल चलने में परेशानी हो रही है। कबाड़ की सारी दुकानें सड़क के साथ हैं, यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।-

विजय चौरिया, वाल्मीकि नगर

----

4. जरा सी बारिश होते ही गलियों में नदी बहने लगती है। इसके कारण गलियों में चलना दूभर हो जाता है। पूरी गली में गंदगी और बदबू अलग से हैं। टूटे चक्के और पानी की कमी लोगों के सिरदर्द का कारण बन रही है। पूरी गली में स्ट्रीट लाइट की सुविधा तक नहीं है। शाम होते ही लोग अंधेरे में धक्के खा रहे हैं।

- सुमित सिंह, गोविंदगढ़ निवासी।

---संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed