फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Votes gathered by making an issue in the by-election, did not even see after winning, The condition of Nainatikar-Dilmal-Ochhaghat road deteriorated from bad to worse

उपचुनाव में मुद्दा बनाकर बटोरे वोट, जीतने के बाद देखा तक नहीं

Thu, 08 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Votes gathered by making an issue in the by-election, did not even see after winning, The condition of Nainatikar-Dilmal-Ochhaghat road deteriorated from bad to worse
सराहां(सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नैनाटिक्कर-डिलमन-ओच्छघाट मार्ग की हालत बद से बदहाल हो चुकी है। यहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क के अलावा कई और सड़कें खस्ताहाल हैं। जिनमें दयोथल से नारग, नैनाटिक्कर से ढंगयार, नारग से मरयोग, नारग से मढ़ीघाट, नारग से वासनी, डिलमन से शिनाघाट, डिलमन से दयोल टिक्करी शामिल हैं। नैनाटिक्कर-डिलमन-ओच्छघाट सड़क की हालत तो बद से बदतर हो चुकी है। यहां दो-दो फीट के गड्ढे पड़े हुए हैं। जिसे विभाग मिट्टी से भरने में लगा हुआ है। हैरत की बात यह है कि सरकार और उसके नुमाइंदों का इस महत्वपूर्ण सड़क के रखरखाव पर जरा भी ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में इस मार्ग को मुद्दा बनाकर खूब वोट बटोरे गए थे। आज चुनाव जितने के बाद इस सड़क की दशा सुधारने पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह सड़क काफी जगह टूट चुकी है। विभाग सड़क के टूटे हिस्से पर मिट्टी बिछाकर सड़क की मरम्मत करने की नाकाम कोशिश कर रहा है। दोपहिया व चौपहिया वाहन चालक यहां जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए तो इस सड़क पर सफर करना किसी अनहोनी को न्योता देने जैसा है।
विज्ञापन

हैरत यह है कि इस सड़क को चकाचक करने के नेताओं के वादे झूठे साबित हो रहे हैं। सत्ताधारी दल ने उपचुनाव में इस सड़क को मुद्दा बनाकर खूब वोट बटोरे। जब चुनाव जीत लिया तो अब इस सड़क की दशा सुधारने के नाम पर यहां मिट्टी से गड्ढे भरे जा रहे हैं। जो बारिश में राहगीरों और वाहन चालकों के लिए अलग ही परेशानी खड़ी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिकता पर की जाएगी सड़क ठीक : विधायक
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि इस सड़क को लेकर विभागीय अधिकारियों से बैठक की गई जा चुकी है। इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed