फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   voter list of nagar parishad

Sirmour News: मतदाता सूचियों के दावे और आपत्तियां आज करें प्रस्तुत

Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
voter list of nagar parishad
आपत्तियों का निस्तारण 29 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने शहरी निकायों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण एवं तैयारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर परिषद नाहन क्षेत्र की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 13 नवंबर 2025 को किया जा चुका है। अब दावे एवं आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकारी (तहसीलदार, नाहन) के समक्ष 28 मार्च तक प्रस्तुत की जा सकती हैं।
नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दावे व आपत्तियों का निस्तारण 29 मार्च से 2 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके पश्चात अपीलीय प्राधिकारी (एसडीएम, नाहन) के समक्ष 3 से 10 अप्रैल तक अपील दायर की जा सकती है। इनका निस्तारण 11 से 17 अप्रैल तक किया जाएगा। अंतिम सप्लीमेंट्री सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल अथवा उससे पूर्व किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने नाहन शहर के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि कर लें। आवश्यकतानुसार निर्धारित प्रपत्र 4 (नाम सम्मिलन), प्रपत्र 5 (नाम विलोपन) एवं प्रपत्र 6 (प्रविष्टि संशोधन) निर्धारित अवधि के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं ताकि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed