फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   voter jagrukta camp organising in sirmaur

Sirmour News: शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की कम संख्या बनी चुनौती

Tue, 28 Nov 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
voter jagrukta camp organising in sirmaur
शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की कम संख्या बनी चुनौती
विज्ञापन

सिरमौर पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त, महिलाओं से करेंगे सीधी वार्तालाप

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र मेें महिला मतदाताओं की कम संख्या निर्वाचन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

जबकि निर्वाचन विभाग और प्रदेश सरकार की ओर से हर चुनाव के दौरान शिलाई विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को अपने वोटर कार्ड बनवाने और वोट डालने के लिए कई जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं।

इसके बावजूद शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 1000 पुरुषों के पीछे 814 महिला मतदाता ही दर्ज हैं। इसके चलते राज्य निर्वाचन विभाग यह जानने का प्रयास कर रहा है कि आखिर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लिंगानुपात इतना कम क्यों है।
विज्ञापन


बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विश्राम गृह में पंचायतों की महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों से जुड़ीं महिलाओं से यह जानने का प्रयास करेंगे कि आखिर महिलाएं क्यों अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर रही हैं। इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन विभाग शिलाई विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में रोहनाट और कमराऊ दो जागरुकता शिविर आयोजित कर चुका है, जबकि तीसरे जागरुकता शिविर में प्रदेश निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त मनीष गर्ग खुद महिलाओं से वार्तालाप करने के लिए मंगलवार देर शाम को नाहन पहुंचे, जो बुधवार को शिलाई में महिलाओं से मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए बातचीत कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे।


जिला निर्वाचन विभाग के तहसीलदार मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि बुधवार को शिलाई में मुख्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग शिलाई में महिलाओं को जागरूक करेंगे। उनसे बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed