Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   volleyball pratiyogita will be held on independence day

Sirmour News: राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस मौके पर 14 अगस्त से होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता

Sat, 10 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
volleyball pratiyogita will be held on independence day
राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन

विजेता को 25,000 और उपविजेता टीम को मिलेंगे 15,000 रुपये नकद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। उप मंडलीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 और15 अगस्त को नशा छोड़ो खेल खेलो.., अभियान के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कंवर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता को 25 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राॅफियां प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी नकद पुरस्कार और ट्राॅफी के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, स्पाईकर, सेंटर और लिबरो को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

सेमीफाइनल और फाइनल मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इनाम भी दिया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में किसी भी टीम में एक पंचायत के 4 खिलाड़ियों के साथ दो खिलाड़ी प्रदेश के किसी भी हिस्से से भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed