{"_id":"6afaf0e719210aefb30ef3ca","slug":"vk-chaudhry-cricket-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-ssml1030-194301-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: धारटीधार बनी वीके चौधरी मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: धारटीधार बनी वीके चौधरी मेमोरियल कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता की चैंपियन
विज्ञापन
छठी वीके चौधरी मेमोरियल डे-नाइट कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगितामें चैंपियन बनी धारटीधार की टीम मुख्
(सीटी स्पोर्ट्स)
फाइनल में पांवटा वारियर्स को पांच विकेट से हराया, लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा
विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये की नकद राशि मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित छठी वीके चौधरी मेमोरियल डे-नाइट कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता में धारटीधार की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में धारटीधार ने पांवटा वारियर्स को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने लगातार तीसरी बार प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया और सभी टीमों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया था।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांवटा वारियर्स ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारटीधार की टीम ने तीन विकेट गंवाकर सात ओवर में ही 69 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पांवटा वारियर्स ने सैनवाला और धारटीधार ने यंग ब्लड टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह मिक्का और पार्षद कुलदीप चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता धारटीधार टीम को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये और उपविजेता पांवटा वारियर्स को रनरअप ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। सैनवाला के योगेश चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें ट्रॉफी और साइकिल देकर सम्मानित किया गया। शिव चरण को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, राहुल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अंकुश को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और रोहन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कुलदीप चौधरी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। क्षेत्र के युवा खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी क्रिकेट में रणजी या राष्ट्रीय टीम तक पहुंचता है तो उसे हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजक नवनीत चौधरी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर दानिश, जसमीत सिंह बेदी, सुल्तान मलिक, अजय लुबाना, निखिल चौधरी, अमन खापड़ा, नितिन शर्मा, दीपक दूबे, नवनीत सिंह, आशीष, रोहित तोमर, गगनदीप, रविदीप, दीपक, अमरिक सिंह और भानु सहित विभिन्न क्रिकेट टीमों के कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।-- -- -- -
विज्ञापन
फाइनल में पांवटा वारियर्स को पांच विकेट से हराया, लगातार तीसरी बार खिताब पर कब्जा
विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये की नकद राशि मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित छठी वीके चौधरी मेमोरियल डे-नाइट कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता में धारटीधार की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में धारटीधार ने पांवटा वारियर्स को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने लगातार तीसरी बार प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में कुल 40 टीमों ने हिस्सा लिया और सभी टीमों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया था।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांवटा वारियर्स ने निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धारटीधार की टीम ने तीन विकेट गंवाकर सात ओवर में ही 69 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पांवटा वारियर्स ने सैनवाला और धारटीधार ने यंग ब्लड टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह मिक्का और पार्षद कुलदीप चौधरी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता धारटीधार टीम को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये और उपविजेता पांवटा वारियर्स को रनरअप ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये की नकद राशि दी गई। सैनवाला के योगेश चौधरी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्हें ट्रॉफी और साइकिल देकर सम्मानित किया गया। शिव चरण को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, राहुल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अंकुश को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और रोहन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कुलदीप चौधरी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। क्षेत्र के युवा खेलों में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी क्रिकेट में रणजी या राष्ट्रीय टीम तक पहुंचता है तो उसे हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के आयोजक नवनीत चौधरी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर दानिश, जसमीत सिंह बेदी, सुल्तान मलिक, अजय लुबाना, निखिल चौधरी, अमन खापड़ा, नितिन शर्मा, दीपक दूबे, नवनीत सिंह, आशीष, रोहित तोमर, गगनदीप, रविदीप, दीपक, अमरिक सिंह और भानु सहित विभिन्न क्रिकेट टीमों के कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।
