फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Vishwajeet Thakur won bronze medal in fencing

Sirmour News: विश्वजीत ठाकुर ने तलवारबाजी में जीता कांस्य पदक

Thu, 13 Nov 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vishwajeet Thakur won bronze medal in fencing
खेलो इंडिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/सराहां (सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद के मलाणा गांव के विश्वजीत ठाकुर ने अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों की तलवारबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। 10 से 12 नवंबर तक चली प्रतियोगिता में विश्वजीत ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की ओर से तलवारबाजी में प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के चलते विश्वजीत ठाकुर का चयन खेलो इंडिया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राजस्थान के कोटा शहर में नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले विश्वजीत ठाकुर हिमाचल प्रदेश राज्य टूर्नामेंट में भी पदक जीत चुके हैं, जिसके आधार पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान मिला।
विज्ञापन

विश्वजीत ठाकुर पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के तहत आने वाले एसएसजीएस कॉलेज, माहिलपुर से बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले भी वे तलवारबाजी में विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed