फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Virendra will show his strength in the National Para Athletics Championship

Sirmour News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे विरेंद्र

Sun, 16 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Virendra will show his strength in the National Para Athletics Championship
चेन्नई में 5 हजार, 1500 और 800 मीटर दौड़ में लेंगे भाग
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेक्टिस´ प्रतियोगिता में जीत चुके सोना

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट विरेंद्र सिंह 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेक्टिस चैंपिशनशिप में दमखम दिखाएंगे। वे 5 हजार, 1500 और 800 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। विरेंद्र सिंह रविवार को नाहन से रवाना हुए।

चेन्नई में 17 से 20 फरवरी तक 23वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसमें विरेंद्र सिंह हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 18 फरवरी को विरेंद्र 5 हजार मीटर की स्पर्धा में शामिल होंगे। इसके अलावा 19 को फरवरी को 1500 और 20 फरवरी को 800 मीटर दौड़ में भाग लेंगे।
विज्ञापन


आयुष विभाग में बतौर आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी तैनात विरेंद्र सिंह ने बताया कि वे इस मर्तबा भी प्रदेश के लिए मेडल लाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने सहयोग के लिए आयुष विभाग निदेशक, जिला आयुष अधिकारी इंदू शर्मा, संघ, माता-पिता और कुल देवता का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के लगनू गांव के पैरा एथलीट विरेंद्र सिंह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने (टी-13 वर्ग) 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 1500 और 600 मीटर में रजत पदक हासिल किया। विरेंद्र इसके अलावा जिला, राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed