फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vir shiva ji cricket pratiyogita in ponta

Sirmour News: सिग्नेचर एकादश और भूपपुर ने अपने मैच जीत किया अगले दौर में प्रवेश

Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
vir shiva ji cricket pratiyogita in ponta
सिग्नेचर एकादश और भूपपुर ने अपने मैच जीत किया अगले दौर में प्रवेश
विज्ञापन

भूपपुर के बिट्टू ने 61 व सिग्नेचर टीम के ललित ने खेली 39 रनों की पारी
नगर परिषद मैदान में चल रही उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता नगर परिषद खेल मैदान पांंवटा साहिब में आयोजित हो रही है जिसमे शुक्रवार को सिग्नेचर एकादश ने विकासनगर बार एकादश टीम को 51 रनों से तथा भूपपुर टीम ने 6ठी आईआरबीएन बटालियन कोलर को 27 रनों से हरा कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। बिट्टू ने 61 रनों व ललित ने नाबाद 39 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेली।

प्रतियोगिता के संचालक मधुकर डोगरी ने बताया कि प्रथम मैच सिग्नेचर एकादश व विकासनगर बार एकादश टीमों के बीच हुआ। सिग्नेचर एकादश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रनों का स्कोर किया। इसमें ललित ने नाबाद सर्वाधिक 39 रन, आदिल 27, अमित व नरेश ने 17-17 रनों की पारी खेली। विजय, साकिर व विजय ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में विकासनगर बार एकादश की पूरी टीम 112 रनों पर ढेर हो गई। विपिन ने 28 व आदिल ने 21 रनों की पारी खेली। नरेश ने 4, अनिल ने तीन विकेट लिए। सिग्नेचर एकादश टीम ने 51 रनों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरा, मैच आईआरबी बटालियन व भूपपुर टीम के बीच हुआ। भूपपुर की टीम
ने 20 ओवर में सात विकेट गंवा कर 188 रनों का स्कोर किया जिसमें बिट्टू ने
शानदार 69 रन, मुकुल ने 24 व मनीष ने 21 रनों का पारी खेली। निरंजन व धीरज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे छठी आईआरबीएन बटालियन की पूरी टीम 161 रन ही बना सकी। दीपक ने 40 व धीरज ने 36 व अजय ने 24 रनों की पारी खेली। अनमोल ने तीन, मुकेश, अरुण व दीपक ने दो-दो विकेट लिए। भूपपुर टीम ने 27 रनों से जीत दर्ज कर दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed