{"_id":"6ab1348f27bb18a22e0eef4e","slug":"drugs-jagrukta-sivir-in-rampur-bharapur-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189557-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशे के खिलाफ रामपुर भरापुर स्कूल में जागरूकता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशे के खिलाफ रामपुर भरापुर स्कूल में जागरूकता की अलख
विज्ञापन
रामपुर भरापुर स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित। स्रोत: आयोजक
-भाषण, पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर भरापुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जज नवकमल, पीएलवी संजीव कुमार, तहसील वेलफेयर ऑफिसर सुमन शर्मा, कार्यकारी प्रधानाचार्य ममता चौधरी, मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, संस्था अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा और निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही भाषण, पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला सिरमौर के सौजन्य से आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। संस्था ने कहा कि नशे के खिलाफ स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर भरापुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जज नवकमल, पीएलवी संजीव कुमार, तहसील वेलफेयर ऑफिसर सुमन शर्मा, कार्यकारी प्रधानाचार्य ममता चौधरी, मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, संस्था अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा और निदेशक डॉ. अनुराग गुप्ता सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही भाषण, पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, जिला सिरमौर के सौजन्य से आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। संस्था ने कहा कि नशे के खिलाफ स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।