फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   siya welcome in school

Sirmour News: राष्ट्रीय क्रिटिकल थिंकिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची सिया

Tue, 22 Sep 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
siya welcome in school
राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद स्कूल में सिया का स्वागत करते हुए प्र
-10 लाख प्रतिभागियों में 131 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट में बनाई जगह, स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा की कक्षा सातवीं की प्रतिभाशाली छात्रा सिया का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित टाइम क्रिटिकल थिंकिंग चैंपियनशिप-2026 में सिया ने सेमीफाइनल राउंड में जगह बनाते हुए 10 लाख प्रतिभागियों में 131 राष्ट्रीय फाइनलिस्ट में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उसे प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचकर सिया ने विद्यालय, क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका पूनम गोयल, सोम चमन एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद गोयल, निदेशक अंशुल गोयल, शैक्षणिक निदेशक अजय शर्मा, प्रधानाचार्या आशु शर्मा, कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह सहित समस्त शिक्षकगण ने सिया को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिया की सफलता में उसकी माता पुष्पा खंडूजा के निरंतर सहयोग तथा विद्यालय के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रबंधन ने सिया की माता को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी।


शैक्षणिक निदेशक अजय शर्मा ने कहा कि सिया की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। इससे विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के विद्यालय के प्रयास भी प्रदर्शित होते हैं।-------

राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद स्कूल में सिया का स्वागत करते हुए प्र

राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद स्कूल में सिया का स्वागत करते हुए प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed