{"_id":"5738bbcd4f1c1bf815ac728d","slug":"vinod-elected-president-of-commisioned-assi-panchyat-fed","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद ठाकुर बने कमीशंड पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद ठाकुर बने कमीशंड पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 15 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। कमीशंड पंचायत सहायक संघ जिला सिरमौर की बैठक नाहन में हुई। बैठक में संघ ने अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें विनोद ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वह पंचायत सहायकों की मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विनोद ठाकुर ने बताया कि जल्द ही वो संघ के सदस्यों की मांगों को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष से मिलेंगे। कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में शमशेर सिंह को उपाध्यक्ष, धर्मपाल को सचिव, वीरेंद्र को सहसचिव, हनिश शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अनिल कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया। इस मौके पर चेतना ठाकुर, विनोद शर्मा आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
----------------------------------