{"_id":"60902af88ebc3e245801d921","slug":"villagers-strike-against-jalsakti-department-in-ronhaat-sirmaur-nahan-news-sml369267361","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन नहीं बिछाने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन नहीं बिछाने पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
रोनहाट (सिरमौर)। नौ महीने पहले की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से लाधि महल क्षेत्र के जास्वी और कनाड़ी गांव के ग्रामीण आग बबूला हो गए हैं। सोमवार को जलशक्ति उपमंडल रोनहाट के सहायक अभियंता कार्यालय का घेराव कर ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द उनकी शिकायत पर अमल नहीं हुआ तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।
ग्रामीण हुकमी राम, नारायण सिंह, सुंदर सिंह, जागर सिंह, बसंत शर्मा, वीरेंद्र सिंह, भगत राम, बली राम, लायक राम, हरि सिंह, कल्याण शर्मा, मोहन सिंह, दलीप सिंह, प्रकाश कुमार, पदम सिंह, कृष्ण कुमार, सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने विभाग को नौ महीने पहले एक शिकायत दी थी किं कनाड़ी खाला से अजरोली गांव के लिए दो इंच डाया की पाइपलाइन की जगह डेढ़ इंच डाया की पाइपलाइन बिछाई जाए। इसके बावजूद विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत को दरकिनार करके दो इंच डाया की पाइपलाइन बिछाने का टेंडर लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि पानी का स्रोत उनकी मलकीयत जमीन में है। इसके बावजूद उनके अपने ही लोगों को पानी की बूंद-बूंद के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके स्रोत से अजरोली पंचायत के लिए डेढ़ इंच की पाइपलाइन बिछाई जाए ताकि उन्हें भी पानी की किल्लत से न जूझना पड़े अन्यथा उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
उधर, जलशक्ति उपमंडल रोनहाट के सहायक अभियंता कंवर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने अपनी मांग से उन्हें अवगत करवाया है। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार फिलहाल ठेकेदार को काम रोकने के लिए कहा गया है। दोनों पक्षों से बातचीत करके जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
---------
-------------