फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Vertenary deptt. on toes for health of meat animals

बकरों की सेहत को लेकर विभाग सतर्क

Wed, 23 Dec 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 23 Dec 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Vertenary deptt. on toes for health of meat animals

चुनावी माहौल में उड़ रही दावतों से पशु पालन विभाग के कान खड़े हो गए हैं। पंचायत चुनाव के चलते इन दिनों कई जगहों पर बकरों की दावत भी दी जा रही है। इसके चलते बाहरी क्षेत्रों से बकरों की खरीद-फरोख्त और बकरों में गंभीर बीमारी को लेकर विभाग चौकस हो गया है।  जिला पशु पालन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गिरीपार क्षेत्र के कमरऊ एवं आसपास के इलाकों में औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। पशुओं की जांच की। बीमार पशुओं का मौके पर इलाज कर उन्हें दवाई दी।

विज्ञापन


विभाग ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जांच कर सुनिश्चित करें कि बीमारी से ग्रस्त पशु सप्लाई तो नहीं किए जा रहे। बीमार पशुओं के चलते आम लोगों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इसके लिए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पशु पालन विभाग ने इस बारे में आम जन को भी सुरक्षा उपाय अपनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


ऐसे पेश आ रही समस्या

जिला भर में इन दिनों चुनावी माहौल गर्माया है। दर्जनों पंचायतों में निर्विरोध प्रत्याशी लोगों को बकरा भोज दे रहे हैं। साथ ही, प्रधान प्रत्याशी भी देर शाम को अपने समर्थकों तथा वोटरों को लुभाने के लिए बकरा भोज तैयार कर रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब असावधानी के चलते बीमार पशु को काट कर परोसा जा रहा है। इसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। पशु पालन विभाग ने आमजन से अपील की है कि पशु के बीमारी ग्रस्त होने पर फौरन पशु चिकित्सा संस्थान को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई नया पशु खरीदने से पहले उसके स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं। पशु को आवश्यक टीकाकरण भी करें। खरीदे गए बकरों को घर के बाड़े में बंधे किसी भी मवेशी के साथ बिना परीक्षण न बांधें। बीमारी के लक्षण दिखने पर पशुओं की जांच नजदीकी पशु चिकित्सालय में करवाएं।

- डा. नीरू शबनम, जिला सहायक निदेशक, पशु पालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed