{"_id":"6186bfdc3d0aad32114c65cd","slug":"vegetable-rate-increasing-in-nahan-city-woman-facing-problem-nahan-news-sml389437824","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में गोभी 80, भिंडी 60 और मटर 160 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में गोभी 80, भिंडी 60 और मटर 160 रुपये किलो
विज्ञापन
नाहन के बड़ाचौक में सब्जी खरीदते लोग।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में पेट्रोल और डीजल के दाम घटने का फल और सब्जियों के मूल्य पर कोई असर नहीं पड़ा है। जिले के बाजारों में सब्जियां और फल अभी भी गत दिनों की तरह ही बिक रहे हैं। इनके दामों में कोई गिरावट नहीं आई है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम घटने से गृहिणियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रो दाम घटने के बाद सब्जियों और अन्य सामान के दामों में भी गिरावट आएगी। उन्हें बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी लेकिन शनिवार को नाहन बाजार में सभी सब्जियों के दाम कमोवेश पहले की तरह ही पाए गए।
नाहन बाजार में गोभी 80 रुपये, भिंडी 60 रुपये, मटर 160 रुपये, पालक 50 रुपये किलोग्राम बिका। इसी तरह पत्ता गोभी 40 रुपये, फ्रांसबीन 60 रुपये, बैंगन 30 रुपये, आलू 30 रुपये, लौकी 40 रुपये और प्याज 45 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। रॉयल सेब 100 रुपये और केले 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिके।
विज्ञापन
वहीं दो दिन पहले नाहन बाजार में गोभी 80 रुपये, भिंडी 65 रुपये, मटर 160 रुपये, फ्रांसबीन 55 रुपये, बैंगन 30 रुपये, आलू 30 रुपये और प्याज 40 रुपये किलोग्राम बिका। रॉयल सेब 100 रुपये और केला 60 रुपये किलोग्राम बिका। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से त्योहारी सीजन में सब्जियों के मूल्य लगातार बढ़ रहे थे। अब डीजल और पेट्रोल के दाम घटने से सब्जियों के दामों में गिरावट की उम्मीद लोग कर रहे थे लेकिन अभी बाजार में दाम पहले की तरह स्थिर हैं।
फ्रूट एंड वेजिटेबल यूनियन नाहन के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सब्जियों और फलों के दामों में कोई गिरावट नहीं आई है। डीजल और पेट्रोल के दाम घटने का इनकी कीमतों पर कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद अब सब्जियों के दामों में गिरावट आ सकती है।