फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vaccination of 90 children

Sirmour News: मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में 90 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 90 children
मातृ ​शिशु कल्याण केंद्र में टीकाकरण करतीं स्वास्थ्य सुपरवाइजर । संवाद
माताओं को पोषण और देखभाल के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में बुधवार को नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान शून्य से डेढ़ वर्ष आयु वर्ग के 90 बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए।

टीकाकरण सत्र के दौरान 10 बच्चों को बीसीजी का टीका लगाया गया, जबकि 80 बच्चों को पेंटा, डीपीटी, रोटा सहित अन्य आवश्यक टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया और उनके विकास से संबंधित जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। इस अवसर पर माताओं को बच्चों के उचित पोषण, नियमित टीकाकरण और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लो ने बताया कि मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में प्रत्येक माह के बुधवार को नियमित रूप से टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाता है, ताकि सभी पात्र बच्चों को समय पर टीके लगाए जा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed