फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Uproar over entry tax, Govind Ghat barrier truck operators protest

Sirmour News: एंट्री टैक्स पर बवाल, गोविंद घाट बैरियर ट्रक ऑपरेटरों का धरना

Thu, 02 Apr 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Uproar over entry tax, Govind Ghat barrier truck operators protest
पांवटा साहिब में हिमाचल सीमा पर एंट्री टैक्स का विरोध करते ट्रक ऑपरेटर्स। संवाद
टैक्स वसूली पर गोविंद घाट बैरियर कर्मियों और चालकों में बहस से माहौल तनावपूर्ण
विज्ञापन

पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत
उत्तराखंड और हरियाणा सीमा पर अधिक एंट्री टैक्स वसूलने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एंट्री टैक्स में बढ़ोतरी के फैसले के बाद राज्य की सीमाओं पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालक टैक्स कर्मियों से उलझ रहे हैं। इससे तनावपूर्ण स्थिति बन रही है। वीरवार को पांवटा साहिब के गोविंद घाट बैरियर पर एंट्री टैक्स को लेकर दोपहर तक जमकर गहमागहमी रही। ट्रक ऑपरेटरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत करवाना पड़ा।
गोविंद घाट और बहराल बैरियर पर ट्रकों से एंट्री टैक्स 320 की जगह 570 रुपये वसूले जाने पर सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन में रोष है। दूसरे दिन भी ऑपरेटरों ने धरना देकर सरकार के फैसले का विरोध किया। वीरवार को जैसे ही उत्तराखंड सीमा से सटे गोविंद घाट बैरियर पर बढ़ा हुआ टैक्स वसूला गया, यूनियन के अध्यक्ष जसमेर सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव विजय शर्मा और कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी सहित कई ऑपरेटर मौके पर पहुंच गए और विरोध जताया।
विज्ञापन

इस दौरान बैरियर कर्मचारियों और चालकों के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। दोपहर बाद पुलिस के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर गोविंद घाट बैरियर और हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर पर 6 टायर वाले ट्रक से 320 रुपये की जगह 570 रुपये तथा ट्राले से 570 रुपये की जगह 770 रुपये एंट्री टैक्स लिया जा रहा है। इसके अलावा हिमाचल नंबर की पिकअप और टेंपो (छोटा हाथी) से पहले कोई टैक्स नहीं लिया जाता था, लेकिन अब 170 रुपये वसूले जा रहे हैं। बाहरी राज्यों की छोटी गाड़ियों से भी 70 की बजाय 100 रुपये एंट्री टैक्स लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और लोगों को समझाकर स्थिति शांत करवा दी गई।

पांवटा साहिब में हिमाचल सीमा पर एंट्री टैक्स का विरोध करते ट्रक ऑपरेटर्स। संवाद

पांवटा साहिब में हिमाचल सीमा पर एंट्री टैक्स का विरोध करते ट्रक ऑपरेटर्स। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed