{"_id":"64c7b0aafa7c7c39290dca84","slug":"unknown-dead-body-found-in-giri-river-in-neri-navan-panchyat-nahan-news-c-177-1-ssml1027-4962-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लाना रौना में गिरि नदी से मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लाना रौना में गिरि नदी से मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाना रौना में गिरि नदी से मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त
फोरेंसिक जांच से जुटाए जाएंगे साक्ष्य, शिनाख्त के लिए नंबर जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल की नेरी नावन पंचायत के लाना रौना गांव के समीप बह रही गिरि नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि शव नदी में कहीं ऊपरी इलाके से बहकर आया। शव एक हफ्ते पुराना प्रतीत हो रहा है, जो गलने सड़ने लगा है।
जानकारी के अनुसार पच्छाद पुलिस को नेरी नावन पंचायत के उपप्रधान ने रविवार देर शाम को फोन पर शव की सूचना दी। लिहाजा, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। व्यक्ति का शव बिल्कुल नग्न हालत में है।
सोमवार को शव का सराहां अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। अब फॉरेंसिक जांच से साक्ष्य जुटाए जाएंगे। साथ ही पुलिस ने शिनाख्त के लिए नंबर भी जारी किया है।
विज्ञापन
पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि गिरि नदी के किनारे लाना रौना में शव बरामद हुआ है। शव किसका है? कहां से बहकर आया, इसकी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव बरामदगी की सूचना राजगढ़, सोलन, छैला पुलिस स्टेशनों को दी गई है।
गिरि नदी के किनारे जितने भी गांव और कस्बे बसे हैं, वहां पर भी सूचना दी जा रही है। फिलहाल, अभी किसी भी पुलिस थाने से गुमशुदगी की कोई भी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिनाख्त के लिए पुलिस थाना पच्छाद के फोन नंबर 01799-236727 पर संपर्क करें।