{"_id":"68ea6495de1ac88e5c04353c","slug":"under-14-khelkood-in-shivpur-school-nahan-news-c-177-1-nhn1001-162173-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: छात्राओं की मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: छात्राओं की मनभावन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा
विज्ञापन
शिवपुर स्कूल में जिला स्तरीय अंडर 14 छात्रा वर्ग प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में जिला स्तरीय अंडर 14 छात्रा वर्ग (माइनर गेम्स) टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि निदेशक (नॉन ऑफिसियल) हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति कॉरपोरेशन लिमिटेड नसीमा बेगम तथा विशिष्ट अतिथि ओरगेलो हर्बल केयर भेड़वाला के एमडी मुकेश भटारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। उसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम् तथा स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। मुख्यातिथि ने छात्राओं की मार्च पास्ट का अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव राजेंद्र सिंह धीमान ने सभी आए हुए मेहमानों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। एडीपीओ वीर सिंह ने तीन दिन तक चलने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिता के विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
मुख्यातिथि नसीम बेगम ने कहा कि वह परिश्रम करें चाहे वह खेलकूद हो अथवा पढ़ाई मेहनत अवश्य सफलता दिलाती है। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अध्यापकों तथा माता-पिता के बताए गए रास्ते पर चलें।
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 500 से अधिक छात्राएं एवं 150 के करीब अध्यापक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान रमेश कुमार, गुलजार सिंह, चंद्र मोहन पीईटी, शाहिद अहमद , कमलजीत सिंह पूर्व प्रधान शिवपुर, मंजीत सिंह, जसवीर सिंह सैनी, हरबंस सिंह, अकबरी बेगम आदि मौजूद रहे।