फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti wommen swachta abhiyaan in dadhahu

Sirmour News: ददाहू में आरसेटी की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 24 Sep 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
uco rseti wommen swachta abhiyaan in dadhahu
ददाहू बस अड्डे के पास फैली गंदगी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू/नाहन (सिरमौर)। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत यूको आरसेटी सिरमौर की महिलाओं ने ददाहू क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। आरसेटी निदेशक नवज्योत कौर के नेतृत्व में संस्थान की महिला स्टाफ सदस्यों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
अभियान के दौरान ददाहू बस अड्डे के समीप चिह्नित गंदे और अस्वच्छ स्थल की सफाई की गई। महिलाओं ने आसपास बिखरे कूड़े-कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


आरसेटी निदेशक नवज्योत कौर ने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में तान्या भाटिया, अंजना मारिया, शिवानी, गीता, रजनी, रीता, सुषमा, बीना देवी, तान्या सहित अन्य महिला स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान महिलाओं ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही आसपास के वातावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।-------

ददाहू बस अड्डे के पास फैली गंदगी। संवाद

ददाहू बस अड्डे के पास फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed