Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti women telring program

Sirmour News: बेटियों ने सीखे फैशन डिजाइनिंग के गुर, अब आत्मनिर्भरता का बुनेंगी ताना-बाना

Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
uco rseti women telring program
सचित्र---------
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर की महिलाओं और बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूको आरसेटी नाहन की ओर से आयोजित किया जा रहा 31 दिवसीय टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ। अंतिम दिन महिलाओं के लिए परीक्षा का भी आयोजन किया गया। इस परीक्षा को सभी 32 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक पास किया।
समापन समारोह में मूल्यांकनकर्ता राकेश वर्मा और गुरमीत कौर ने महिलाओं के कार्यों का मूल्यांकन किया। जबकि निदेशक नवजोत कौर ने महिलाओं को अपना छोटा व्यवसाय (बुटीक) सफलतापूर्वक कैसे शुरू करें इसकी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

सं काय सदस्य तानिया भाटिया ने बताया कि ये महिलाएं अब सिलाई-कटाई के क्षेत्र में दक्षता हासिल करके खुद को स्वरोजगार से जोड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर पाएंगी। यूकोआरसेटी में चला यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क और राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रमाणित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण की खास बात यह रही कि इसमें शामिल होने वाली महिलाओं के लिए संस्थान की ओर से निशुल्क रहने (आवास) और भोजन की व्यवस्था की गई थी ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज की महिलाएं भी बिना किसी बाधा के अपना कौशल निखार सकें।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेषज्ञ मंजीता ने महिलाओं को आधुनिक सिलाई-कटाई और डिजाइनिंग के गुर सिखाए। इसमें मुख्य रूप से डिजाइनिंग और कटिंग, कुर्ती, सलवार, ब्लाउज और पेटीकोट बनाने का पेशेवर तरीका। फिनिशिंग, प्रेसिंग और आधुनिक फैशन डिजाइनिंग की जानकारी शामिल रही। इस मौके पर संकाय सदस्य मनीषा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed