फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti silai kadai training for women

Sirmour News: सिलाई-कटाई और परिधान डिजाइनिंग पर प्रशिक्षित की जा रहीं महिलाएं

Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
uco rseti silai kadai training for women
यूकोआरसेटी नाहन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से दे रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। यूको आरसेटी नाहन की ओर से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निशुल्क सिलाई-कटाई और परिधान डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं, विशेषकर बीपीएल परिवारों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए कुशल बनाना है।

यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैंक की ओर से भोजन और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। शिविर में महिलाओं को आधुनिक तकनीकों से सिलाई, कटाई और नवीनतम गारमेंट डिजाइनिंग सिखाई जा रही है। सिलाई के साथ-साथ प्रशिक्षुओं को बाजार प्रबंधन, समय प्रबंधन, बहीखाता और व्यवसाय योजना बनाने जैसे विषयों पर भी शिक्षित किया जाएगा, ताकि वे अपना काम सफलतापूर्वक शुरू कर सकें।
विज्ञापन


यूकोआरसेटी की निदेशक मंजीत ने 31 दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में 33 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। उनको प्रशिक्षक मंजीता सिलाई कटाई की तकनीक बता रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संस्थान की ओर से महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों से ऋण दिलाने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed