{"_id":"6a1aeafca9af9bcce40d4a91","slug":"uco-rseti-program-nahan-news-c-177-1-ssml1028-179783-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पापड़, अचार और मसालों से संवरेगा ग्रामीण महिलाओं का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पापड़, अचार और मसालों से संवरेगा ग्रामीण महिलाओं का भविष्य
विज्ञापन
नाहन में यूकोआरसेटी के पदाधिकारियों के साथ बेसिक्स ऑफ पापड़, पिकल्स एंड मसाला पाउडर मेकिंग का प
सचित्र-महिला बीट
पापड़, अचार और मसालों से संवरेगा ग्रामीण महिलाओं का भविष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सिरमौर की ओर से जंगलाभूड़ में आयोजित 20 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस शिविर में क्षेत्र की 33 प्रशिक्षुओं ने बेसिक्स ऑफ पापड़, पिकल्स एंड मसाला पाउडर मेकिंग के गुर सीखे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया। संस्थान की निदेशक नवजोत कौर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के दम पर परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर सकती हैं। उन्होंने कहा, ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम केवल कौशल नहीं सिखाते, बल्कि आत्मविश्वास भी जगाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान सीखा गया हर गुर एक सफल उद्यमी बनने की दिशा में अहम कदम है।
उन्होंने महिलाओं से सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं का लघु उद्योग स्थापित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान डोमेन स्किल ट्रेनर निर्मला ने महिलाओं को पापड़, विभिन्न प्रकार के अचार और शुद्ध मसाला पाउडर तैयार करने की बारीकियां सिखाईं। इसके साथ ही तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी भी साझा की गई। प्रशिक्षण के अंत में राकेश वर्मा और गुरमीत कौर द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जिसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
-- -- संवाद