फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti program for women

Sirmour News: यूकोआरसेटी में 1 जून से शुरू होगा निशुल्क महिला टेलरिंग प्रशिक्षण

Fri, 29 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
uco rseti program for women
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को रहने-खाने की सुविधा भी दी जाएगी मुफ्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। सिरमौर की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यूको आरसेटी नाहन की ओर से 1 जून से महिला टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहा है। इस 31 दिवसीय विशेष कोर्स के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई-कटाई के क्षेत्र में दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है और राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद द्वारा प्रमाणित है।
प्रशिक्षण की खास बात यह है कि इसमें शामिल होने वाली महिलाओं के लिए संस्थान की ओर से निशुल्क रहने (आवास) और भोजन की व्यवस्था की गई है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज की महिलाएं भी बिना किसी बाधा के अपना कौशल निखार सकें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से इस कोर्स में महिलाओं को सिलाई की बारीकियों से रूबरू करवाया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से शर्ट डिजाइनिंग और कटिंग, कुर्ती, सलवार, ब्लाउज और पेटीकोट बनाने का पेशेवर तरीका। फिनिशिंग, प्रेसिंग और आधुनिक फैशन डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अपना छोटा व्यवसाय (बुटीक) सफलतापूर्वक कैसे शुरू करें, इसकी भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की निदेशक ने बताया कि इस बारे में अधिक जानकारी के लिए 70875-41994 और 78762-75705 पर संपर्क कर सकते हैं।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed