फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti program for girls

Sirmour News: ग्रामीण युवतियों ने सीखी हेयर स्मूदनिंग और स्किन थेरेपी की तकनीक

Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
uco rseti program for girls
यूको आरसेटी में 35 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान लाइव मॉडल पर किया प्रैक्टिकल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यूको आरसेटी नाहन में चल रहे 35 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र की 35 महिला प्रतिभागियों को एडवांस हेयर स्मूदनिंग और स्किन थेरेपी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवतियों ने लाइव मॉडल पर आधुनिक ब्यूटी तकनीकों का प्रैक्टिकल किया।
ब्यूटी एक्सपर्ट ने प्रतिभागियों को बालों के टेक्सचर के अनुसार केमिकल के सही इस्तेमाल, स्ट्रेटनिंग और स्मूदनिंग मशीन को उचित तापमान पर चलाने की जानकारी दी। इसके अलावा अलग-अलग प्रकार की त्वचा की पहचान, झाइयों और मुंहासों से प्रभावित त्वचा के उपचार की तकनीक भी सिखाई गई। प्रतिभागियों को ग्राहकों की जरूरत समझकर उनके लिए उपयुक्त ब्यूटी सर्विस सुझाने और उनसे बेहतर संवाद करने के तरीके भी बताए गए।
विज्ञापन

संस्थान की निदेशक नवज्योत कौर ने प्रशिक्षण सत्र का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 35 दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि उन्हें बाजार की जरूरत के अनुरूप व्यावसायिक कौशल से दक्ष बनाना है। मुख्य प्रशिक्षिका एवं सौंदर्य विशेषज्ञ ज्योति ठाकुर तथा फैकल्टी सदस्य मनीषा चौहान और तानिया भाटिया की देखरेख में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण लिया।------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed