फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   river divas celebrated in bahab college by nss unit

Sirmour News: एनसीसी कैडेट्स ने चित्रों के जरिए दिया नदी और जल संरक्षण का संदेश

Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
river divas celebrated in bahab college by nss unit
नाहन कॉलेज में विश्व नदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य के साथ एनसीसी कैडेटस। स्रोत 
-विश्व नदी दिवस पर नाहन कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

-फ्लैग एरिया में बनाए आकर्षक चित्रों के माध्यम से जल स्रोत बचाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनसीसी इकाई ने विश्व नदी दिवस के अवसर पर बुधवार को जागरूकता गतिविधि आयोजित की। एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर में चित्रों और संदेशों से सजा जागरूकता क्षेत्र तैयार कर विद्यार्थियों को नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।
कैडेट्स ने नदी, जल स्रोत, पेड़-पौधों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े चित्र बनाए। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को नदियों में कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक न डालने, पानी का जरूरत के अनुसार उपयोग करने और प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कैडेट चिराग ने तैयार जागरूकता क्षेत्र को डॉ. अनूप कुमार और प्रो. सुदेश के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने चित्रों और संदेशों के माध्यम से नदी एवं जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला और डॉ. देव राज ने गतिविधि का अवलोकन कर कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य ने कहा कि नदियां जीवन और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन हैं। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है और विद्यार्थियों को समाज में भी जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज ने बताया कि गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में नदी संरक्षण, जल बचाने और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कैडेट्स ने ‘जल है तो जीवन है’, ‘नदी बचाएं, पर्यावरण बचाएं’ और ‘स्वच्छ नदी, स्वस्थ जीवन’ जैसे संदेशों के जरिए विद्यार्थियों को जागरूक किया।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed