{"_id":"6abd0df59522353dcf04c28f","slug":"chaugan-mela-issues-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190375-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने निकाली रोष रैली
विज्ञापन
चौगान मैदान में मेलों के आयोजन के विरोध में नाहन में रैली निकालकर प्रदर्शन करते युवा। संवाद
चौगान मैदान में मेलों के आयोजन पर रोक लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चौगान मैदान में लगातार आयोजित होने वाले मेलों और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर युवाओं का विरोध सामने आया है। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने बुधवार को पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के बैनर तले रोष रैली निकाली और जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवाओं ने चौगान मैदान को खेल गतिविधियों के लिए प्राथमिकता देने और यहां मेलों के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि चौगान मैदान में लगातार मेले और अन्य आयोजन होने से भर्ती परीक्षाओं के लिए शारीरिक अभ्यास करने में परेशानी होती है। युवाओं ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चंबा मैदान को सुबह तीन बजे से रात नौ बजे तक खोलने की मांग उठाई। उनका कहना है कि मैदान समय पर नहीं खुलने से नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष योगी ठाकुर ने कहा कि युवा लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। संगठन की ओर से प्रशासन को पहले भी अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधा मिलनी चाहिए।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चौगान मैदान में लगातार आयोजित होने वाले मेलों और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर युवाओं का विरोध सामने आया है। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने बुधवार को पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के बैनर तले रोष रैली निकाली और जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवाओं ने चौगान मैदान को खेल गतिविधियों के लिए प्राथमिकता देने और यहां मेलों के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि चौगान मैदान में लगातार मेले और अन्य आयोजन होने से भर्ती परीक्षाओं के लिए शारीरिक अभ्यास करने में परेशानी होती है। युवाओं ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चंबा मैदान को सुबह तीन बजे से रात नौ बजे तक खोलने की मांग उठाई। उनका कहना है कि मैदान समय पर नहीं खुलने से नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष योगी ठाकुर ने कहा कि युवा लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। संगठन की ओर से प्रशासन को पहले भी अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन