फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two years ago ponta sahib shifted ambulance not return to rajpur

दो साल पहले पांवटा शिफ्ट की एंबुलेंस की नहीं हुई राजपुर वापसी

Sat, 22 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
two years ago ponta sahib shifted ambulance not return  to rajpur
two years ago ponta sahib shifted ambulance not return to rajpur
नघेता (सिरमौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के अंतर्गत आने वाले 17 पंचायतों के बाशिंदों को समय पर 108 एंबुलेंस का लाभ नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनको आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सरकार की ओर से दी गई निशुल्क एंबुलेंस सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 2020 में कोरोना संक्रमण के शुरूआती दौर में बढ़ते मामलों के बीच राजपुर की 108 एंबुलेंस को पांवटा अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद अब तक एंबुलेंस की राजपुर वापसी नहीं हो पाई है। जबकि यह एंबुलेंस गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र की कंडेला अड़वाद, डांडा पागर, अंबोया, राजपुर, भरली, आगरो, नघेता, टोरू भैला, डांडा आंज, शिवा, सुनोग, कलाथा भड़ाना, बनौर, खोदरी माजरी, गोजर अडाण, भगानी, सिंघपुरा, गुरूवाला, मानपुर देवड़ा, गोरखुवाला, पुरुवाला, सालवाला करीब 17 पंचायतों की 70 हजार की आबादी को लाभान्वित करती थी।
विज्ञापन

........
फिलहाल पांवटा ही रखी जाएगी एंबुलेंस : देओल
राजपुर स्वास्थ्य खंड अधिकारी डॉ. अजय देओल ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फिलहाल एंबुलेंस को पांवटा में ही रखा जाएगा। यह एंबुलेंस राजपुर स्वास्थ्य केंद्र के साथ-साथ सभी इलाकों को अपनी सेवाएं दे रही है। कोविड मामले कम होते ही एंबुलेंस को राजपुर भेज दिया जाएगा। फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों में एंबुलेंस की सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
क्या कहते हैं क्षेत्र के लोग
1 राजपुर पंचायत के प्रधान अश्विनी सिंगला ने कहा कि इस बारे में वह ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को दो बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
2. गिरिपार जन विकास मंच के अध्यक्ष रणदीप पुंडीर ने कहा कि यह सेवा गरीब तबके के लिए बहुत लाभदायक थी, इसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए।
3. भरली आगरो पंचायत प्रधान रीना देवी ने कहा कि लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए एंबुलेंस सेवा को फिर से शुरू करना चाहिए।
4. नघेता के सुनील कुमार ने कहा कि 108 एंबुलेंस गिरिपार क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी। कई कीमती जाने इसने बचाई।
5. भगानी पंचायत के चौधरी रोशन लाल शास्त्री ने कहा कि एंबुलेंस ने लोगों की कई बार जान बचाई है, यह सेवा भी राजनीति की शिकार हो गई है।
6. सालवाला पंचायत के विनोद चौधरी ने कहा कि 108 जब राजपुर में थी तब समय पर पहुंच जाया करती थी, जबसे पांवटा के अधीन है तबसे समय पर नहीं पहुंचती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed