फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two person injured in car hitting in bhuppurbadripur ponta sahib

भूपपुर-बद्रीपुर के समीप कार की टक्कर से दो लोग घायल

Tue, 25 Jan 2022 08:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
two person injured in car hitting in bhuppurbadripur ponta sahib
two person injured in car hitting in bhuppurbadripur ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब विस क्षेत्र के अंतर्गत बद्रीपुुर-भूपपुर के समीप कार ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए दोनों लोगों को अस्पताल लाया गया है। शिकायत मिलने के बाद पांवटा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के ग्राम नौगावां निवासी संदीप (30) पुत्र मदन सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता संदीप का कहना है कि वह अपने साथी खजान सिंह के साथ रैनवैक्सी चौक के पास फौजी के घर में मिस्त्री का कार्य कर रहा है। सोमवार रात को दोनों काम खत्म करने के बाद आदर्श कॉलोनी की ओर पैदल जा रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच बद्रीपुर और भूपपुर के बीच में चौखट की दुकान के पास एक आल्टो कार ने पीछे से आकर टक्कर मार दी जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गये। संदीप की टांग और सिर और खजान सिंह के सिर एवं पांव में चोटें आई हैं। हादसे के बाद आरोपी कार चालक इन दोनों को पहले सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया और उसके बाद में सिद्धिविनायक निजी अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को परिजन वापस सिविल अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने इन दोनों घायलों का मेडिकल करवाने के बाद जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed