फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two person arrested with illegale wine in ponta sahib

20 लीटर अवैध शराब के साथ दो हिरासत में

Sat, 18 Jun 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
two person arrested with illegale wine in ponta sahib
पांवटा साहिब( सिरमौर)। उपमंडल के राजबन जंगल में पुलिस टीम ने अवैध शराब के संदिग्ध स्थलों पर शुक्रवार को छापामारी की। इस दौरान अवैध शराब की चलती भट्ठी सहित 200 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया। इस अवैध शराब को तैयार करने में जुटे दो आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हैं।
विज्ञापन

पुरुवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरुवाला थाना की राजबन पुलिस चौकी को गुप्त सूचना मिल रही थी कि राजबन के जंगल में अवैध शराब बनाने का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है।
विज्ञापन

राजबन पुलिस चौकी प्रभारी भागवत प्रसाद की टीम ने राजबन के जंगल में छापामारी शुरू की। जमोटवा बीट में एक चलती भट्ठी पाई गई। भट्ठी को तरसेम(46) और गोरखनाथ उर्फ गोरखु राम (59 ) निवासी गांव नारीवाला राजबन तहसील पांवटा साहिब चला रहा था। मौके पर 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर अवैध शराब की भट्ठी और 200 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। डीएसपी बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed