फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   online business on karva chauth

Sirmour News: ऑनलाइन खरीदारी की मार से करवाचौथ का कारोबार ठंडा

Tue, 27 Oct 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
online business on karva chauth
करवाया चौथ के मौके पर खाली पड़ा ददाहू का अपर बाजार।
-कॉस्मेटिक और चूड़ी विक्रेताओं की बिक्री सुस्त, ग्राहकों का इंतजार कर रहे कारोबारी
विज्ञापन

-ब्यूटी पार्लरों में रही भीड़, सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने पहले से करवाई बुकिंग
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। करवाचौथ के पर्व पर इस बार बाजारों में रौनक फीकी है। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने स्थानीय दुकानदारों के कारोबार को प्रभावित किया है। महिलाएं कपड़ों से लेकर बिंदी, लिपस्टिक, नेल पॉलिश और अन्य सौंदर्य प्रसाधन घर बैठे मंगवा रही हैं। इससे कॉस्मेटिक, मनियारी, चूड़ी-कंगन और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही कम है।
दुकानदारों के अनुमान के मुताबिक ऑनलाइन खरीदारी के कारण करवाचौथ के कारोबार पर 50 से 60 फीसदी तक असर पड़ा है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदार छूट और उपहार भी दे रहे हैं, लेकिन बाजार में खरीदारी का उत्साह नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

महिलाओं की भीड़ केवल ब्यूटी पार्लरों में दिखाई दे रही है। कविता, रेखा तोमर, सुजाता, माधवी, नेहा शर्मा, कंचन, अदिति अग्रवाल, सुमन चौहान और कामिनी गोयल ने बताया कि उन्होंने करवाचौथ की खरीदारी एक सप्ताह पहले ही ऑनलाइन कर ली थी। इससे उन्हें भीड़ और मोलभाव से बचते हुए घर पर ही पसंद का सामान मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉस्मेटिक, मनियारी और चूड़ी कारोबारियों पवन, योगेश, घनश्याम, दुर्गादत्त, रंजीत और मोहित ने बताया कि इस बार दामों में वृद्धि नहीं होने के बावजूद ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार नहीं पहुंच रहे हैं। कपड़ा कारोबारियों को भी ग्राहकों की कमी के चलते मंदी का सामना करना पड़ रहा है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed