फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jatt mahasabha election

Sirmour News: नरेंद्र पाल सिंह सहोता सर्वसम्मति से बने जट महासभा जिला इकाई के प्रधान

Tue, 27 Oct 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
jatt mahasabha election
सर्वसम्मति से चुने गए जट महासभा सिरमौर इकाई के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य। संवाद
जट समाज, सभी धर्म-समुदायों में सद्भावना व क्षेत्रहित को मिल कर कार्य : सहोता
विज्ञापन

पातलियों गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में जट महासभा जिला सिरमौर इकाई की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत पातलियों गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में जट महासभा जिला सिरमौर इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र पाल सिंह सहोता को जट महासभा के जिला इकाई के प्रधान और तजिंद्र सिंह सहोता को महासचिव का जिम्मा मिला है। नई कार्यकारिणी की पहली बैठक 15 नवंबर 2026 को हरिपुर टोहाना के पुरातन गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में होगी।
कार्यकारिणी कमेटी की बैठक बलजीत सिंह नागरा की अध्यक्षता में हुई जिसमें 51 सदस्यीय कमेटी के 21 सदस्यों का चुनाव करके 9 सदस्यों को पदाधिकारी चुना गया। इसमें प्रधान सरदार नरेंद्र पाल सिंह सहोता को, उपप्रधान सरदार जसविंद्र सिंह बिलिंग एवं निर्मल सिंह, महासचिव तजिंद्र सिंह सहोता, सहसचिव सरदार सतवीर सिंह बैंस एवं जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरपाल सिंह गिल, संगठन सचिव अर्जुन सिंह नागरा, सोशल मीडिया प्रभारी तरनजीत सिंह गिल, कार्यकारी प्रवक्ता एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक प्रभारी गुरविंद्र सिंह गोपी लेहल को चुना गया।
विज्ञापन

जबकि, कार्यकारिणी सदस्यों में सुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह भुल्लर, सुरेंद्र सिंह जंगी, रूपिंद्र सिंह लेहल, बलजीत सिंह बाजवा, परमिंद्र सिंह सहोता, मोहन सिंह सहोता, तपेंद्र सिंह बैंस, गुरचरण सिंह गिल, सतविंद्र सिंह लेहल, हरभजन सिंह टोहाना, बहादुर सिंह पतलियों, बलजीत सिंह नागरा को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर माह अलग-अलग गांवों में बैठकें की जाएंगी जहां पर अन्य सक्रिय सदस्यों को कार्यकारिणी में सदस्य लिया जाएगा। इसके तहत पहली बैठक 15 नवंबर 2026 को हरिपुर टोहाना के पुरातन गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में बाद दोपहर 3 बजे रखी गई है। अगली बैठक दिसंबर के दूसरे रविवार को किसी अन्य गांव में रखी जाएगी जो उसी दिन तय किया जाएगा।

सर्वसम्मति से प्रधान बने एनपीएस सहोता ने कहा कि समुदाय के उत्थान के लिए मिल कर कार्य करेंगे। सभी कार्यकारिणी सदस्य टीम के साथ समुदाय के बुद्धिजीवियों और शिक्षित जुझारू युवाओं को साथ लेकर चलेंगे। गुरु की नगरी पांवटा साहिब में शांति व्यवस्था, विभिन्न धर्म-समुदायों के लोगों के बीच आपसी आपसी सद्भावना व भाईचारा कायम रखने को समन्वय स्थापित किया जाएगा। जट समुदाय के पिछड़े व पात्र लोगों का हर संभव सहयोग को टीम तत्पर होकर कार्य करेगी।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed