फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two group of students fight in out side of majra school campous ponta sahib

स्कूली बच्चों के दो गुटों में चले लात घूंसे और डंडे

Thu, 10 Mar 2022 12:28 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
two group of students fight in out side of majra school campous ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माजरा स्कूल कैंपस के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पत्थर और डंडे भी चले। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले युवा मौके से फरार हो गए थे। झड़प की सूचना मिलने पर माजरा पुलिस थाना टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार दोपहर पोस्ट ऑफिस के समीप स्कूल की पिछली गली में दो दर्जन से अधिक छात्र व बाहरी के बीच जमकर झड़प हुई है। इसमें दोनों गुटों के युवा एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। कुछ छात्र खुद को बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। माजरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैंपस के बाहर दो गुटों के बीच मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दो गुटों के बीच जमकर लात घूंसे, डंडे से वार व पत्थर फेेंके जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कर मारपीट के आरोपी भाग खड़े हुए। माजरा पुलिस कुछ युवाओं से पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माजरा स्कूल में पढ़ रहे सैनवाला कोटड़ी व्यास और मिश्रावाला समेत आसपास क्षेत्रों के युवा मारपीट में शामिल बताए जा रहे हैं। छात्रों की झड़प स्कूल के पीछे मार्ग पर हुई है, जिसमें कुछ बाहरी व छात्र भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, माजरा रावमापा के प्रधानाचार्य अनिल नागपाल ने बताया कि स्कूल परिसर से बाहर युवाओं के दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। प्रधानाचार्य ने कहा कि कुछ बाहरी लोग कैंपस के बाहर पहुंच कर माहौल खराब करते हैं। इसकी पहले ही पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। पुलिस जांच टीम को मामले की जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। बुधवार को माजरा थाना से पुलिस टीम ने स्कूल में पहुंच कर शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने के लिए जागरूक भी किया है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि माजरा स्कूल कैंपस के बाहर युवाओं को दो गुटों में आपसी झड़प की सूचना मिली है। यहां पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed