फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Two decades later, the Valmiki colony's sewage drain remains untouched.

Sirmour News: वाल्मीकि बस्ती में दो दशक बाद भी नहीं ढका गंदा नाला

Sun, 10 May 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two decades later, the Valmiki colony's sewage drain remains untouched.
(पांवटा साहिब वार्ड के हाल- शमशेरपुर वार्ड -5)- कैप्टन पीसी भंडारी,
अभियान
विज्ञापन

हल्की बारिश में नहर मार्ग पर भरता पानी, आवाजाही होती प्रभावित
अतिक्रमण के कारण पार्क और पार्किंग की जमीन सिमटी
बंदरों के आतंक और उखड़ी इंटरलॉक टाइलों से लोग परेशान
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के शमशेरपुर वार्ड-5 में वाल्मीकि बस्ती के साथ बहने वाला गंदा नाला दो दशकों से परेशानी बना है। खुले नाले को ढकने के लिए बजट प्रावधान के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे आसपास रहने वाले दर्जनों परिवारों में भारी नाराजगी है।
लोगों का कहना है कि वार्ड की कई गलियों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। सब्जी मंडी और सिंचाई नहर संपर्क मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। हल्की बारिश होने पर नहर मार्ग पर जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

भाटांवाली पंचायत से जुड़ी संपर्क सड़क पर बरसात में जलभराव की स्थिति गंभीर हो जाती है। इसके अलावा वार्ड में बंदरों के आतंक से सैकड़ों परिवार परेशान हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आज तक बेहतर पार्क की सुविधा विकसित नहीं हो पाई। पार्क के लिए छोड़ी भूमि पर अतिक्रमण होने से अब जगह नाममात्र की रह गई है। वहीं कई इंटरलॉक टाइल वाली गलियां भी जगह-जगह से उखड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती के साथ बहने वाला खुला शहरी गंदा नाला सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। इसमें पूरे शहर का कचरा और गंदगी बहकर आती है। कई बार बच्चे और वाहन तक नाले में गिर चुके हैं। गर्मियों में जलजनित बीमारियों का खतरा बना रहता है तथा रात के समय बच्चों और बुजुर्गों के नाले में गिरने का डर रहता है।
-कोमल, वाल्मीकि बस्ती
वाल्मीकि बस्ती के लोगों की पिछले दो दशकों से नाले को ढकने की मांग चली आ रही है। करीब पांच वर्ष पहले इसके लिए लगभग चार करोड़ रुपये का बजट भी आया था, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हो पाया। इससे स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-संजय कुमार, वाल्मीकि बस्ती
नहर वाली गली में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है। वार्ड में आज तक पार्क नहीं बना है। पार्किंग और पार्क की भूमि पर अतिक्रमण बढ़ रहा है। नगर परिषद को जलभराव की समस्या के समाधान और पार्क निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है।
-कैप्टन पीसी भंडारी
बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। नहर वाले संपर्क मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। पार्किंग की समस्या हर कॉलोनी में तेजी से बढ़ रही है। एनएच-7 से सब्जी मंडी को जोड़ने वाले मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग के लिए छोड़ी गई भूमि पर अतिक्रमण हो रहे हैं।

-नीलू
पांच वर्षों में वार्ड में कई विकास कार्य करवाए गए हैं। कई गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगाई गई हैं। कुछ क्षेत्रों में जल निकासी की समस्या का समाधान भी किया गया है। शहरी गंदे नाले को ढकने का मुद्दा लगातार उठाया जाता रहा है। यदि निकाय चुनाव में जनता दोबारा मौका देती है तो शेष विकास कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
अंजना भंडारी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed