फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two days workshop in guru nanak mission school ponta

Sirmour News: शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा और साहित्य पर क्षमता निर्माण पर दिया बल

Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
two days workshop in guru nanak mission school ponta
गुरु नानक मिशन स्कूल में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकोंको अंग्रेजी भाषा व साहित्य बारे बताते व
शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा और साहित्य पर क्षमता निर्माण पर दिया बल
विज्ञापन

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा, साहित्य की गहराई और सुंदरता को समझना जरूरी : रमिंद्र कौर


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए दो दिवसीय अंग्रेजी भाषा और साहित्य कार्यशाला का समापन हुआ। दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को अंग्रेजी भाषा और साहित्य की गहराई और सुंदरता को समझाने में मदद करना रहा। इस दौरान सीबीएसई की विशेषज्ञ टीम ने शिक्षकों के संचार कौशल को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के साथ जुड़ाव स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया।


विद्यालय के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता प्रकट की है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही ज्ञानवर्धक कार्यशालाएं आयोजित करवाने के लिए अपनी सहमति जताई है। इस कार्यक्रम में सीबीएसई की विशेषज्ञ रमिंद्र कौर और संगीता ने सत्रों का नेतृत्व किया। दो दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों को छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को और अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नए दृष्टिकोण और रणनीतियां सिखाई गईं। कार्यशाला में भाग लेने वाले 6 अलग-अलग स्कूलों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही अब अपनी कक्षाओं में शिक्षण के आनंददायक तरीकों को लागू करने की स्पष्ट योजना भी मिल सकी है।
विज्ञापन

संवाद

....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed