फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrested with drugs

Sirmour News: नाहन में 6.80 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
two arrested with drugs
-नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर कंगनीवाला नेचर पार्क के पास दबोचे युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी पर सवार नाहन निवासी दो युवकों से 6.80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस थाना नाहन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप नाकेबंदी की। इस दौरान नाहन नंबर की स्कूटी पर कालाअंब की तरफ से सवार होकर दो युवक आ रहे थे। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शोएब खान निवासी अमरपुर मोहल्ला, नाहन और अभिनव कश्यप निवासी शिमला रोड, नाहन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस थाना सदर नाहन में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ खंगाल रही है। जांच का मुख्य केंद्र यह है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे और इसे नाहन में किसे सप्लाई किया जाना था, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य तस्करों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed