फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck accident near ponta, one man killed

छितली खड्ड में ट्रक खाई में गिरा, एक की मौत

Wed, 25 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 25 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन

पांवटा/सतौन(सिरमौर)। तिलौरधार-छितली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक के खाई में गिरने के बाद परखचे उड़ गए। आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। राजबन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गिरिपार के छितली संपर्क मार्ग पर मंगलवार देर रात एक ट्रक (एचपी-17बी-7658) सतौन से छितली की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक खड़क बहादुर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। चालक ने ट्रक से छलांग लगा दी। ट्रक में सवार सुनील कुमार (33) पुत्र चतर सिंह निवासी ग्राम बासोग कमरऊ ट्रक में ही गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन


ट्रक के पीछे जा रहे एक दूसरे ट्रक के चालक ने वाहन को गिरते देखा। उसने आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। देर रात ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। पुलिस व युवक के परिजनों को बसोग गांव में सूचित कर दिया गया। ग्रामीणों ने आधी रात को किसी तरह युवक को गहरी खाई में जाकर खोज निकाला। युवक मौके पर ही दम तोड़ चुका था। शव को काफी मुश्किल से खाई से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबन पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक खड़क सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। बुधवार को पांवटा के यमुनाघाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही विधायक शिलाई विस क्षेत्र बलदेव तोमर, सिरमौर माईन संघ प्रधान मीत सिंह ठाकुर, पूर्व माईन संघ प्रधान चतर सिंह ठाकुर, चतर सिंह तोमर, तपेंद्र ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान कमरऊ तोता राम तोमर, भरत सिंह, रमेश चौहान, दिनेश शर्मा, बलबीर शर्मा, नरेंद्र ठाकुर व सुरेंद्र चौहान पांवटा पहुंचे और शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना दी।
डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed