फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tribute to ys parmar

Sirmour News: बागथन स्कूल में धूमधाम से मनाई हिमाचल निर्माता की 120वीं जयंती

Tue, 04 Aug 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
tribute to ys parmar
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागथन में मंगलवार को हिमाचल निर्माता और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 120वीं जयंती मनाई गई।


कार्यक्रम में पच्छाद की एसडीएम डॉ. प्रियंका चंद्रा मुख्यातिथि और प्रधान सरोजबाला ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। डॉ. परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इसके बाद प्रगति ठाकुर, वंशिका व सखियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। 12वीं के छात्र सूरज ने डॉ. परमार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। आरूष व साथियों ने सिरमौरी नाटी, स्नेहा ठाकुर व साथियों ने हिमाचली नाटी और आशिता व सखियों ने हिमाचली गिद्दा प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ लघु नाटिका, देशभक्ति गीत व समूह गान आदि प्रस्तुत किए। वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश तोमर ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में एसएमसी के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, उपाध्यक्ष कमला देवी, समाजसेवी यशपाल ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, कुशल चौहान, निशा शर्मा, अर्जुन आर्य, सुरेश ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed