फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tribute to martyre in sirmour

Sirmour News: बलिदानी बलबीर सिंह को किया याद

Sat, 27 Sep 2025 05:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 05:01 PM IST
सार

बेहड़ेवाला गांव में शहीद बलबीर सिंह की स्मृति में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। कार्यक्रम में ग्रामीणों, परिजनों और अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देशभक्ति गीत व कविताएं प्रस्तुत कीं। आयोजन से क्षेत्र में गर्व और सम्मान की भावना प्रबल हुई।

विज्ञापन
tribute to martyre in sirmour

विस्तार

बेहड़ेवाला में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। अमरकोट के ग्राम बेहड़ेवाला में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी बलवीर सिंह को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्यमी एवं समाजसेवी नरेंद्र पाल सिंह सहोता, विशिष्ठ अतिथि गुरु नानक मिशन स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस-10वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट गणेश सिंह बरौलिया, इंस्पेक्टर देवी प्रसाद और देहरादून से आए आईटीबीपी के अन्य जवान मौजूद रहे। सेवानिवृत्त शिक्षक हरदेव सिंह और मुख्य अध्यापक बहराल स्कूल जीवन प्रकाश जोशी ने कहा कि बलिदानी बलबीर सिंह 10वीं बटालियन, आईटीबीपी में 2002 में अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। 26 सितंबर 2002 को सिपाही बलबीर सिंह जम्मू-श्रीनगर मुख्य मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात थे। रोड सर्चिंग व क्लीयरिंग के दौरान बलबीर सिंह आईईडी डिफ्यूज करने के दौरान शहीद हो गए। वर्तमान में बलिदानी बलबीर के परिवार में उनकी धर्मपत्नी वीना देवी और बेटी मनीषा हैं।

पंचायत प्रधान वसीम मलिक, शहीद के परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने कहा कि वीर सिपाही बलबीर के सर्वोच्च बलिदान पर हमें गर्व है। शुक्रवार को शहीदी दिवस पर ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गान, मौन रखा गया। शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उच्च विद्यालय बेहड़ेवाला की बालिकाओं ने कविताएं, नृत्य नाटिका व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान दड़ी साहिब गुरुद्वारा के पदाधिकारी, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब के सदस्य जीवन सिंह सैनी, प्रदीप कुमार, नसरत अली, तजेंद्र सिंह सहोता, दर्शन सिंह समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed