फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   triaining for cencus in sirmour

Sirmour News: 77 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को दिया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

Thu, 11 Jun 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
triaining for cencus in sirmour
मोबाइल एप आधारित डेटा संग्रहण और स्वगणना प्रक्रिया की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जनगणना की तैयारियों के तहत जिला मुख्यालय नाहन में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। दो चरणों में आयोजित इस प्रशिक्षण में कुल 77 कर्मचारियों को डिजिटल जनगणना, मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रहण और स्वगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना कार्य से संबंधित तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया, ताकि आगामी जनगणना अभियान को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

फील्ड ट्रेनर बाबूराम ठाकुर ने जनगणना कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। इसके आंकड़ों के आधार पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों का निर्धारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार ने नागरिकों को स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी उपलब्ध कराया है, जिसके तहत लोग स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनगणना के कार्य का पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। इसमें मकानों की संख्या निर्धारण और मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित सामाजिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय (डेमोग्राफिक) आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इस अवसर पर नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed