{"_id":"6ac4d7a38b6fac3ca007d745","slug":"trala-accident-near-markanda-river-and-road-block-nahan-news-c-177-1-nhn1001-190848-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मारकंडा के समीप फिर एनएच पर पलटा खनन सामग्री से लदा ट्राला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मारकंडा के समीप फिर एनएच पर पलटा खनन सामग्री से लदा ट्राला
विज्ञापन
नेशनल हाइवे चंडीगढ़-देहरादून पर मारकंडा के समीप दुर्घटनाग्रस्त ट्राला। संवाद
-अगस्त में तीन बार 5-5 घंटे बंद रहा था हाईवे, लगातार हादसों से आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर कालाअंब से पांवटा साहिब के बीच खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों के हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाहन के समीप खजूरना पुल से दोसड़का तक करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा इन भारी वाहनों के लिए हादसों का ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है। मारकंडा के समीप एक बार फिर खनन सामग्री से लदा ट्राला सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद एनएच का अधिकांश हिस्सा बंद हो गया और वाहन चालकों को कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा।
लगातार सामने आ रहे हादसे अब महज दुर्घटनाओं का सिलसिला नहीं, बल्कि हाईवे पर सफर करने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बनते जा रहे हैं। खासकर इस तीन किलोमीटर के हिस्से में आए दिन भारी-भरकम वाहन पलटने से यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। अगस्त माह में भी इसी क्षेत्र में तीन बार ट्राले पलटे थे, जिसके चलते हाईवे करीब पांच-पांच घंटे तक बंद रहा था।
खनन सामग्री से लदा ट्राला पांवटा साहिब से कालाअंब की तरफ जा रहा था। मारकंडा के समीप संकरे और तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते ट्राला सड़क के एक हिस्से में पलट गया। हादसे के दौरान ट्राले में लदी खनन सामग्री भी सड़क पर बिखर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक और परिचालक को मामूली चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
ट्राला पलटने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सड़क का अधिकांश हिस्सा बंद होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी और उन्हें कच्चे रास्ते का सहारा लेकर आगे जाना पड़ा। इससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे पर कालाअंब से पांवटा साहिब के बीच खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों के हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाहन के समीप खजूरना पुल से दोसड़का तक करीब तीन किलोमीटर का हिस्सा इन भारी वाहनों के लिए हादसों का ‘हॉटस्पॉट’ बन गया है। मारकंडा के समीप एक बार फिर खनन सामग्री से लदा ट्राला सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद एनएच का अधिकांश हिस्सा बंद हो गया और वाहन चालकों को कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा।
लगातार सामने आ रहे हादसे अब महज दुर्घटनाओं का सिलसिला नहीं, बल्कि हाईवे पर सफर करने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल बनते जा रहे हैं। खासकर इस तीन किलोमीटर के हिस्से में आए दिन भारी-भरकम वाहन पलटने से यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। अगस्त माह में भी इसी क्षेत्र में तीन बार ट्राले पलटे थे, जिसके चलते हाईवे करीब पांच-पांच घंटे तक बंद रहा था।
विज्ञापन
खनन सामग्री से लदा ट्राला पांवटा साहिब से कालाअंब की तरफ जा रहा था। मारकंडा के समीप संकरे और तीखे मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। देखते ही देखते ट्राला सड़क के एक हिस्से में पलट गया। हादसे के दौरान ट्राले में लदी खनन सामग्री भी सड़क पर बिखर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक और परिचालक को मामूली चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
ट्राला पलटने के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सड़क का अधिकांश हिस्सा बंद होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी और उन्हें कच्चे रास्ते का सहारा लेकर आगे जाना पड़ा। इससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही।