{"_id":"68d526c0189941f91c01e2f6","slug":"training-to-panchayat-members-nahan-news-c-177-1-nhn1002-160555-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू में पंचायत प्रतिनिधियों को बताए आपदा से बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू में पंचायत प्रतिनिधियों को बताए आपदा से बचाव के तरीके
सार
ददाहू में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मानसून आपदाओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें 17 पंचायतों के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवियों को बचाव व प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई। प्रशिक्षित युवाओं की सेवाएं आपदा के समय ली जाएंगी।
विज्ञापन
विस्तार
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लगाया प्रशिक्षण शिविर
17 पंचायतों के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवियों को दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आपदा में बचाव को लेकर ददाहू में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें ददाहू विकास खंड की 17 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, प्रतिभागियों और स्वयंसेवियों ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ आपदा प्रबंधन की समन्वयक अनीता ठाकुर ने किया। उन्होंने मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से उत्पन्न होने वाली स्थिति व बिगड़ते प्राकृतिक संतुलन को लेकर जानकारी प्रदान की। उन्होंने आपदा, कब, क्यों व कैसे आती है और किन मानवीय उपायों के चलते आपदा जैसी विकट परिस्थिति में अपनी व दूसरों की जान बचा सकते हैं, इसके बारे में बताया। उन्होंने भूस्खलन, बिजली, बाढ़, पहाड़ दरकने, बादल फटने व भगदड़ आदि की स्थिति में किन उपायों से लोगों की सुरक्षा की जा सकती है, इसके विभिन्न उपायों की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डाॅ. अमनप्रीत सिंह ने प्राथमिक उपचार की प्रक्रियाओं से अवगत करवाया। अनीता ठाकुर ने बताया कि शिविर 27 सितंबर तक जारी रहेगा। यहां से प्रशिक्षित युवाओं, प्रतिभागियों व स्वयंसेवियों की सेवाएं आपदा के दौरान ली जाएंगी। इस मौके पर आपदा प्राधिकरण की ओर से आदर्श, श्रुति आदि मौजूद रहे।