फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   training for youth in ajoli panchyat

Sirmour News: युवाओं को आपदा से निपटने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षात्मक तकनीक बताई

Wed, 23 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
training for youth in ajoli panchyat
पांवटा साहिब विकास खंड की अजोली पंचायत म तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम में आपदा से बचाव बारे बतात
‘यूथ टास्क फोर्स’ वॉलंटियर्स के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

खोज एवं बचाव, फर्स्ट एड, सीपीआर और पट्टियां और गांठें बांधने का अभ्यास कराया


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। खंड विकास अधिकारी पांवटा के माध्यम से आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में ग्राम पंचायत अजोली में युवा कार्य बल के स्वयंसेवियों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर युवाओं को आपदा से निपटने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षात्मक तकनीकों में कुशल बनाना है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
बता दें कि जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा के निर्देशानुसार आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में ग्राम पंचायत अजोली (बीडीओ कार्यालय पांवटा साहिब के तहत) में युवा कार्य बल स्वयंसेवियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया है।
विज्ञापन

ये शिविर बुधवार शाम पांच बजे तक संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और स्थानीय स्तर पर युवाओं को आपदा से निपटने, प्राथमिक उपचार देने और सुरक्षात्मक तकनीकों में कुशल बनाना है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अब तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने स्वयंसेवियों का पंजीकरण और स्वागत किया गया। इसके बाद प्रथम सत्र में बीडीओ और डीडीएमए के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्य भाषण प्रस्तुत किए गए। वन विभाग के सहयोग से युवाओं को वनों में लगने वाली आग के कारण, उसकी रोकथाम, प्रबंधन और सुरक्षात्मक तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र में अग्निशमन विभाग द्वारा आग के प्रकार, अग्निशामक यंत्रों के उपयोग और फायर सेफ्टी का लाइव डेमो दिया जा रहा है। इसके साथ ही होम गार्ड्स की टीम द्वारा खोज एवं बचाव, मेडिकल फर्स्ट एड, सीपीआर और पट्टियां व गांठें बांधने का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है।

बुधवार को अंतिम सत्र में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ युवाओं को मेडिकल फर्स्ट एड, ट्राइएज और दम घुटने की स्थिति से निपटने के तरीके सिखाएंगे। इसके अतिरिक्त अस्पताल प्रबंधन और निवारक उपायों के तहत हार्ट अटैक, डेंगू तथा सांप के काटने जैसे गंभीर मामलों में बरती जाने वाली सावधानियों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। अंत में सफल प्रतिभागियों को बीडीओ और डीडीएमए द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर विदाई दी जाएगी।

पांवटा साहिब विकास खंड की अजोली पंचायत म तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम  में आपदा से बचाव बारे बतात

पांवटा साहिब विकास खंड की अजोली पंचायत म तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम में आपदा से बचाव बारे बतात

पांवटा साहिब विकास खंड की अजोली पंचायत म तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम  में आपदा से बचाव बारे बतात

पांवटा साहिब विकास खंड की अजोली पंचायत म तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम में आपदा से बचाव बारे बतात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed