फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   training for teachers

Sirmour News: राजगढ़ में 50 शिक्षकों को दिया जा रहा टीएलएम और निपुण भारत का प्रशिक्षण

Wed, 23 Sep 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
training for teachers
राजगढ़ में टीएलएम और निपुण भारत को लेकर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद अध्यापक। संवाद
-प्रत्येक प्राथमिक स्कूल से एक शिक्षक ले रहा भाग, गतिविधि आधारित शिक्षण पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। प्राथमिक शिक्षा खंड राजगढ़ के करीब 24 प्राथमिक स्कूलों के 50 शिक्षकों के लिए टीएलएम और निपुण भारत आधारित गतिविधियों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। विभागीय निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक प्रशिक्षण में भाग ले रहा है।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षताओं को मजबूत करना है। शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) के प्रभावी उपयोग और निपुण भारत मिशन के अनुरूप कक्षा-कक्ष गतिविधियों के संचालन की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित और व्यावहारिक शिक्षण पद्धतियों पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि बच्चों की बुनियादी समझ को मजबूत किया जा सके और कक्षा में सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी राजगढ़ निष्ठा देवी ने शिक्षकों को समय पर उपस्थित रहने और प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed